Carousel by IndiatimesHindi

IndiatimesHindi@indiatimeshindi
1.1K Likes
2 Comments

भारत का First Republic Day कैसे सेलिब्रेट किया गया था, इन Rare Photos में देखिए 26 जनवरी 1950 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था और लालकिले पर पंडित नेहरू ने तिरंग लहराया था. वहीं 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ. साल 2024 में भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. सबसे पहले परेड 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था लेकिन 1955 में पहली बार राजपथ पर परेड हुई थी. गणतंत्र दिवस परेड के पहले मुख्य अतिथि पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकर्नो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. 31 तोपों की सलामी पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को 31 तोपों की सलामी दी गई थी, फिर 1971 से 21 तोपों की सलामी दी जाने लगी. 'ऐ मेरे वतन के लोगों' Beating Retreat के दौरान Abide with me बजाया जाता था लेकिन साल 2022 में केंद्र सरकार ने गाना बदल दिया और उसकी जगह पर 'ऐ मेरे वतन के लोगों' बजाया जाने लगा. प्रैक्टिस आपको बता दें कि रिपब्लिक डे परेड में भाग लाने वाले दल जुलाई से नवंबर तक अपने रेजिमेंट में प्रैक्टिस करते हैं. दिसंबर में वे सब दिल्ली आते हैं और प्रैक्टिस करते हैं. परेड में भाग लेने वाले दस्ते मध्यरात्रि 2 बजे तैयार होकर सुबह 3 बजे कर्तव्य पथ पर पहुंच जाते हैं. परेड में झांकियां गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई जाने वाली झांकियां 5 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलती हैं ताकि लोग उन्हें आराम से दे सकें. परेड में पहला विदेशी दस्ता साल 2018 में पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए फ्रेंच सेना के जवानों ने भाग लिया था. बग्घी से पहुंचते थे परेड ग्राउंड आजकल देश के राष्ट्रपति परेड की सलामी लेने बुलेटप्रूफ गाड़ी से पहुंचते थे लेकिन कुछ साल पहले राष्ट्रपति खुली बग्घी से परेड ग्राउंड पहुचंते थे.

Comments

A preview Instagram ships with the post — 2 of 2 public comments.

@harshit.mittal___5 Jai Hind 🙌

@truth_love_kindness भारत में जन्मे हर धर्म के अनगिनत निर्दोष निरअपराध लोगों से रक्तरंजित आधी आजादी धूर्तता मक्कारी छल बनी अमानवीय राजनेता की सरकार का स्वार्थ से लिप्त गणतंत्र

More from @indiatimeshindi